फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bull killed the farmer by throwing him on the ground

Firozabad News: सांड़ ने किसान को जमीन पर पटककर मार डाला

Thu, 25 Apr 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
The bull killed the farmer by throwing him on the ground
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र में फसल की रखवाली करने के लिए गए किसान को सांड़ ने सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भी सांड़ ने कई बार हमला किया। आसपास काम कर रहे लोगों ने उसकी चीख सुनकर सांड़ को वहां भगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। नगला पुराना निवासी विजयपाल (38) बुधवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। परिजन के अनुसार देर रात खेत में एक सांड़ आ गया। सांड़ का पता चलते ही वह उसे भगाने के लिए गए। तभी सांड़ ने उसे सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इतना ही नहीं इसके जमीन पर गिर जाने के बाद भी सांड़ ने कई बार सींग से हमला किया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने सांड़ को वहां से भगाया।
विज्ञापन

सांड़ के हमले से विजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार के बीच कोहराम मच गया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed