फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The brother-in-law had got the brother-in-law killed in the greed of property

Firozabad News: संपत्ति के लालच में साले ने ही कराई थी जीजा की हत्या

Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law had got the brother-in-law killed in the greed of property
फिरोजाबाद। पुलिस ने कायथा में 18 मई को व्यक्ति की हत्या का रविवार को खुलासा कर दिया। गंगा सिंह निवासी दखल थाना उत्तर की सिर कटी लाश मिली थी। उसकी हत्या संपत्ति के लालच में साले ने कराई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल दो बदमाशों को पकड़ा है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन



गंगा सिंह निवासी की सिर कटी लाश 18 मई 2023 को कायथा स्थित खेत में मिली थी। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि गंगा सिंह की हत्या उसके सगे साले कालीचरन निवासी नगला नैनसुख थाना जलेसर जिला एटा ने भाड़े के बदमाश प्रेमप्रकाश गांव मोहनपुर एवं जसरथ अली निवासी गांव सोना थाना जलेसर जिला एटा से कराई थी। नि:संतान गंगा सिंह की संपत्ति को हथियाने के लिए घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में गंगा सिंह की हत्या के लिए उसके सगे साले कालीचरन ने हत्यारोपियों को हत्या के बदले दो लाख रुपये का लालच दिया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों प्रेमप्रकाश और जसरथ अली के पास से कत्ल में प्रयुक्त छुरी और कार के पुर्जे बरामद किए हैं।
विज्ञापन



शराब पिलाकर दबाया गला, जिंदा रहने के संदेह में काटी गर्दन
सगे साले द्वारा रची गई साजिश में अपनी जान गंवाने वाले गंगा सिंह के पास नगला नैनसुख जलेसर एटा में करीब 27-28 बीघा कृषि भूमि है। गंगा सिंह के पास कोई औलाद नहीं थी। ऐसे में उसका सगा साला कालीचरन निवासी नगला नैनसुख थाना जलेसर उसकी संपत्ति पर नजर गढ़ाएं था। कालीचरन ने गंगा सिंह की हत्या की पहले भी कोशिश की। लेकिन मौका हाथ नहीं लगा। दूसरे बार कालीचरन व भाड़े के दो बदमाशों प्रेमप्रकाश और जसरथ सिंह उसे घटना वाले दिन शाम को वैगन आर कार में बिठा कर नारखी क्षेत्र ले गए। जहां हत्यारोपियों ने गंगा सिंह को दो बार शराब पिलाई। नशे की हालत में हत्यारोपियों ने कायथा निवासी जुगेंद्र ठाकुर के खेत पर ले जाकर पहले गमछा से गला घोंटा फिर जिंदा रहने की आशंका में गंगा सिंह की गर्दन छुरी से काट कर अलग कर दी। पुलिस अब मृतक गंगा सिंह के साले कालीचरन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed