फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Board of Trade took out a padyatra and performed in the Municipal Corporation

व्यापार मंडल ने पदयात्रा निकालकर नगर निगम में किया प्रदर्शन

Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Board of Trade took out a padyatra and performed in the Municipal Corporation
व्यापार मंडल ने पदयात्रा निकालकर नगर निगम में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में शहर के व्यापारियों ने पदयात्रा निकालकर नगर निगम में धरना देकर प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्त को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। उन्होंने 15 दिन में समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
व्यापार मंडल की पदयात्रा की शुरुआत घंटाघर चौराहे से हुई। यात्रा सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, रानीवाला मार्केट होते हुए नगर निगम पर पहुंचकर धरने के रूप में परिवर्तित हो गई। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम को समस्याएं दिखाई नहीं देती। व्यापारी टैक्स देता है लेकिन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कोटला चुंगी चौराहे पर ऑटो स्टैंड, शास्त्री एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट में निर्माण, सदर बाजार की सड़क के दोनों साइड नाला निर्माण, सरकारी बस स्टैंड से मकबरा तक अवैध कार पार्किंग हटाने, सुभाष पार्क आगरा गेट पर दुकानों के सामने अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो-ई रिक्शा को हटाने, हाजीपुरा मार्ग के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

कोटला चुंगी से नगला करन सिंह रोड, सुभाष पार्क चौराहा से गांधी पार्क चौराहा तक, गांधी पार्क चौराहा से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण का टेंडर हुआ है उसे बनाने की मांग की। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संयुक्त महामंत्री रामबाबू झा, पारुल गुप्ता, अभिषेक जैन मोनू, सौरभ वर्मा, राहुल अग्रवाल, राकेश बाबू शर्मा, पंकज यादव, मनोज कटारिया, समसुल सिद्दीकी, सुनील चौहान, गौरव जैन, मूलचंद कुशवाहा, ओमप्रकाश राठौर, चित्रांश जैन, मुकेश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed