फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Board of Trade submitted a memorandum to improve the traffic system of the city

शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 09 Nov 2022 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
The Board of Trade submitted a memorandum to improve the traffic system of the city
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मुख्यालय राजेंद्र सिंह से मिला। व्यापार मंडल ने सात सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए ई-रिक्शा चालकों का रूट निर्धारित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की ओर से महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा है कि शहर भर में ई रिक्शा चालकों की मनमानी हावी है। रूट एवं नंबर नहीं होने के कारण मनमाफिक रोड पर चलने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। ई-रिक्शा के नंबर इन रूट को चेक किया जाए। सुबह दस बजे से शाम को आठ बजे तक सेंटर चौराहा से लेकर नालबंद चौराहा तक ई रिक्शा की एंट्री पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

सिर्फ इमरजेंसी कार्य व्यापारी का माल लाने अथवा अन्य आवश्यक काम के लिए ही छूट दी जाए। दुकानों के सामने फलों आदि की ठेल लगाने वालों को चल फिर कर बिक्री करने की हिदायत दी जाए। जाम से निजात के लिए स्कूलों की छुट्टी करीब 15-15 मिनट के अंतराल से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में रमाशंकर यादव दादा, राकेश गुप्ता, भानु उपाध्याय, मनोज कटारिया, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, प्रमोद कुमार झा, मुन्नालाल गोला, पंकज यादव, अभिषेक भारद्वाज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed