फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The BJP will hold a conference of booth presidents at the assembly constituency level.

Firozabad News: विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन करेगी भाजपा

Mon, 20 Jul 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The BJP will hold a conference of booth presidents at the assembly constituency level.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। भाजपा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर फिरोजाबाद महानगर के 864 बूथों पर विशेष फोकस करते हुए विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित बैठक में आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, संगठन विस्तार एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों पर विस्तृत मंथन हुआ।
विज्ञापन

डॉ. दिवाकर ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश नेतृत्व के दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके तहत सदर विधानसभा के 450 बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन पालीवाल हॉल में और शिकोहाबाद विधानसभा के 414 बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन जानकी महल में होगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है, वहीं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के संयोजक केशव फौजी ने कार्यकर्ताओं से इससे जुड़ने का आग्रह किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, राम कैलाश यादव, विनोद पचौरी, महानगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र यादव, अंकित तिवारी, महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, मंडल अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता, प्राचीर गुप्ता, सत्यवीर सिंह, सत्य प्रकाश यादव, अनार सिंह कुशवाहा, गौतम कुशवाहा और शिवम दीक्षित मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन



टूंडला में 22 को होगा सम्मेलन
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित आरजे सिटी प्लाजा नगर कार्यालय पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने कहा कि 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर युवाओं के वोट बनवाएं। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आजाद जैन व संचालन सुनील पाठक ने किया। बैठक में पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, हनुमंत सिंह बघेल, आकाश शर्मा, नीलम दिवाकर, नीरेश रावत, डॉ. पूरन सिंह, अजीत कुशवाह, उमेश गुप्ता, विनोद पाल सिंह, महेंद्र झा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed