{"_id":"6085ad618ebc3ea176191fc8","slug":"the-birth-of-lord-mahavira-was-celebrated-from-house-to-house-firozabad-news-agr4898663132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक
विज्ञापन
महावीर जयंती 2620 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में घेर खोकल जैन मंदिर में बच्चो द्वारा निकाली गई रथयात्?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2620वां जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष भी कोविड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर घरों में मनाया गया। कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर नगर के सभी जैन मंदिरों मे श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के साथ की गई। श्रावक-श्राविकाओं ने घरों पर भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की और शाम को दीपमालिका सजाई।
भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर श्रावक-श्राविकाएं मंदिर में देवदर्शन के लिए पहुंचे। शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जैन नगर खेड़ा आदि सभी जैन मंदिरों में जिनभक्तों ने भगवान महावीर का जलाभिषेक एवं शांति धारा पूजन आदि की। सेठ छदामीलाल महावीर जिनालय में विराजमान मुनिश्री सुरत्न सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य मे भगवान महावीर विधान का आयोजन किया गया।
हालांकि अधिकांश श्रावक-श्राविकाओं ने घर पर ही भगवान महावीर की जयंती मनाई। जिनभक्तों ने सुबह अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली सजाई और घरों के मुख्य द्वार पर ध्वज फहराया। घरों में भगवान महावीर की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
इसी क्रम में शाम को दीपमालिका की रोशनी में आरती की गई। सुविधि जैन, मनोज जैन दद्दा, सोनू जैन, मोहित जैन, मनोज जैन, प्रिंस जैन, अंकित जैन, राहुल जैन, अतुल जैन आदि सभी सदस्यों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों का पालन करने का नियम लिया। अमित जैन, मयंक जैन, चंद्र प्रकाश जैन, अजय जैन, अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, ललितेश जैन, अरुण जैन आदि उपस्थित रहे।