{"_id":"604a62d38ebc3e8cf75e7715","slug":"the-administration-is-preparing-for-elections-considering-the-district-as-sensitive-firozabad-news-agr484234958","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के संवेदनशील मानकर प्रशासन कर रहा है चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के संवेदनशील मानकर प्रशासन कर रहा है चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशासन जिले को संवेदनशील मानते हुए तैयारी कर रहा है। जनपद के 1080 मतदान केंद्रों में 340 अति संवेदनशील, 315 केंद्र संवेदनशील एवं 223 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखते हुए तैयारी चल रही है। इन केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी कराए जाने की तैयारी भी की जा रही है।
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने होमवर्क शुरू कर दिया है। एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में जिले में ऐसे गांवों का चिह्नांकन किया जा रहा है जहां पूर्व के चुनाव के दौरान बवाल होते रहे हैं। इसके साथ जिले के सभी 1080 मतदान केंद्रों में संवेंदनशील, अति संवेदनशील के साथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखते हुए वहां उसी के हिसाब से फोर्स की तैनाती की जाएगी।
प्रशासन का जोर तीसरी आंख की निगरानी पर भी है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले के सभी एसडीएम एवं सीओ के साथ खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें। चुनाव के दौरान कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद,मदनपुर में नहीं एक भी सामान्य मतदान केंद्र
प्रशासन की ओर से अभी से तैयार की गई सूची देखें तो फिरोजाबाद एवं मदनपुर ब्लॉक में एक भी मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में नहीं रखा है। मदनपुर में सर्वाधिक 89 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। फिरोजाबाद में 59 मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है।
ब्लाक संवेदनशील, अति संवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस कुल
टूंडला 46 36 11 158
नारखी 33 32 32 115
फिरोजाबाद 59 42 37 138
जसराना 24 25 11 84
एका 11 14 58 112
हाथवंत 22 34 24 98
शिकोहाबाद 33 40 21 121
अरांव 34 28 15 98
मदनपुर 53 89 14 156
कुल 315 340 223 1080
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। चुनाव को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों के चिह्नांकन का काम थानोंवार बनी टीमें करेंगी। चुनाव के दौरान व्यापक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
अजय कुमार, एसएसपी, फिरोजाबाद।