{"_id":"695022b3a5da9c62ff0632c1","slug":"the-accused-who-was-on-the-run-after-being-charged-with-embezzlement-at-indian-bank-has-been-arrested-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-163901-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंडियन बैंक में गबन के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंडियन बैंक में गबन के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Dec 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मौजूद रवीश। स्रोत पुलिस
- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद रवीश। स्रोत पुलिस
जसराना। 2.41 करोड़ के बहुचर्चित इंडियन बैंक की शाखा जसराना में हुए घोटाले में आरोपी कैशियर समेेत छह लोगों को सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने बाहर घूम रहे तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित चार लोगों पर शिकंजा कसना शुरु किया तो एक आरोपी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने जल्दी ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की बात कही। पुलिस ने सोमवार को एक इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया था।
मार्च 2025 में जसराना के घिरोर रोड पर मौजूद इंडियन बैंक की शाखा में दो करोड़ से अधिक रुपये का घोटाला सामने आया था। घोटाला बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने तत्कालीन कैशियर जयप्रकाश एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। राघवेंद्र ने पैसे को अपने ठेकेदार एवं व्यापारी साथियों को ब्याज के साथ ठेकेदारी में हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कैशियर जयप्रकाश के साथ आकाश मिश्रा, प्रवीन, वीरबहादुर, कुंवरपाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया तो अदालत ने सभी को सजा सुना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने कहा मामले में संज्ञान में आया आरोपी रवीश कुमार निवासी फरीदा थाना एका वर्तमान में गोकुल धाम कॉलोनी में शिकोहाबाद में रह रहा था। फरार चल रहा था। एसओजी, सर्विलांस एवं थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को नगला जाट चौराहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है। बचे आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल सजा दिलाए जाने का कार्य किया है। पुलिस पहले ही इनामिया आरोपी सौमिल को गिरफ्तार कर न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज चुकी है।
अंचल प्रमुख ने दर्ज कराया था मामला
जसराना। इंडियन बैंक में हुए गबन के मामले में अंचल प्रमुख तरुण कुमार ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक राघवेंद्र एवं कैशियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान आकाश, वीरबहादुर, प्रवीन कुमार, कुवंरपाल, रवीश, सोमिल, सुखदेव, नीलेश के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर कैशियर जयप्रकाश, ठेकेदार प्रवीन कुमार, होमगार्ड कुवंरपाल, आकाश वीर बहादुर एवं सुखदेव को जेल भेजने के साथ ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। न्यायालय ने कैशियर को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही अन्य को दस-दस वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।