{"_id":"63600cb5143a8054694f594d","slug":"the-accused-who-threatened-the-girl-and-her-brother-absconded-with-the-family-firozabad-news-agr551839782","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: धर्म परिवर्तन न करने पर युवती का सिर काटने की धमकी देने का आरोपी परिवार सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: धर्म परिवर्तन न करने पर युवती का सिर काटने की धमकी देने का आरोपी परिवार सहित फरार
Tue, 01 Nov 2022 03:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 03:24 PM IST
सार
अमरोहा निवासी आरोपी ने युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। मना करने पर धमकी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
धर्म परिवर्तन कर निकाह नहीं करने पर युवती और उसके भाई का सिर काटने की धमकी देने का आरोपी फिरोजाबाद पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें अमरोहा में डेरा डाले हुए हैं। आरोपी और उसके परिजन भी फरार हैं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिकोहाबाद की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर प्यार का नाटक करने वाला अमरोहा के गांव गुलडिया निवासी शाहरुख 24 सितंबर को शिकोहाबाद से बहला फुसलाकर ले गया था। यहां उसको बंधक बनाने के साथ ही धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन युवती ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। मना करने पर आरोपी ने युवती और उसके भाई का सिर काटने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रविवार सुबह पुलिस की दो टीमें अमरोहा के लिए रवाना हुई थीं। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी परिजन के साथ फरार हो गया। सीओ कमलेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने उसके आवास पर दबिश दी थी। लेकिन आरोपी और उसके परिजन फरार हैं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन