{"_id":"6919dc7e97faeb8b990fbd33","slug":"the-accused-were-sent-to-jail-for-preparing-fake-documents-and-getting-the-sale-deed-done-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-160899-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के आरोपी भेजे जेल
Sun, 16 Nov 2025 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
-तहसील से फरार हुए एक आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस द्वारा रविवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले गिरोह के सरगना एवं उसकी मां सहित अन्य दो सदस्यों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने चारों को जेल भेजने की कार्रवाई की। मौके से फरार हुए एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
शनिवार को सदर तहसील में फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराने के मामले को सब रजिस्ट्रार सदर जंग बहादुर शुक्ला ने पकड़ लिया था।दक्षिण पुलिस को मौके पर बुलाकर एक महिला सहित चार लोगों को थाना दक्षिण पुलिस के हवाले कर दिया था। इनमें थाना रसूलपुर के हाजीपुरा निवासी शाकिब खान, उसकी मां शादमा,गालिब नगर गली नं. एक निवासी नूर इस्लाम, आंबेडकर पार्क सैलई निवासी मोहर सिंह शामिल थे। इस मामले में सब रजिस्ट्रार की ओर से थाना दक्षिण में कूटरचित दस्जावेज तैयार करके जालसाजी करके बैनामा कराने का अभियोग दर्ज कराया था।
थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जालसाजी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बैनामा करने के आरोपी सरगना शाकिब खान, उसकी मां शादमा, नूर इस्लाम एवं मोहर सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने कहा कि इसमें एक बड़ा रैकट काम कर रहा है। इनकी तलाश की जा रही है। जबकि सदर तहसील से फरार हुए एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।