फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The 'Aap Aur Hum' organization has extended a helping hand to the victims in Nepal.

Firozabad News: नेपाल पीड़ितों की मदद के लिए आप और हम संस्था ने बढ़ाए हाथ

Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The 'Aap Aur Hum' organization has extended a helping hand to the victims in Nepal.
टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदा​​धिकारीसंगठन - फोटो : टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदा​​धिकारी संगठन
टूंडला। सामाजिक संगठन आप और हम के पदाधिकारियों ने नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए रविवार को नगर के लोगों से राहत सामग्री जमा कराए जाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा सामग्री देने का आव्हान किया।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी व जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे पदाधिकारी सुभाष चौराहा स्थित पुलिस चौकी के निकट एकत्रित हुए। उन्होंने नगर व देहात के लोगों से नेपाल में भयानक बाढ़ के कारण हजारों लोगों के लापता व मौत पर खाद्य पदार्थ सामग्री को दान करने का आव्हान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण हजारों लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं। इसके साथ ही लोगों को खाने-पीने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए चीनी, आटा, सूखा दूध, पानी की बोतल, चावल आदि खाद्य पदार्थों को दान का इस पुनीत कार्य में सहयोग करें। अपील करने वाले वीर सुरेंद्र सिंह यादव, मनमिंदर सिंह, बंगाली बाबू, सुशील यादव लंबरदार, देवेंद्र पाल, भजन सिंह, पवन कक्कड़, डॉ अनिल वार्ष्णेय आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed