{"_id":"6a64a2b379301e69a90e18f2","slug":"textile-merchant-falls-victim-to-social-media-scam-fraud-occurs-in-kolkata-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-180437-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सोशल मीडिया पर झांसे में आया कपड़ा कारोबारी, कोलकाता में हुई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सोशल मीडिया पर झांसे में आया कपड़ा कारोबारी, कोलकाता में हुई ठगी
Sat, 25 Jul 2026 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- सस्ते कपड़े लेने गए कारोबारी से एडवांस लेकर नहीं भेजा माल
- पीड़ित कारोबारी ने थाना पुलिस से की मामले की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर दुकान का माल लेने कोलकाता गए कपड़ा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी हो गई। उससे एडवांस भुगतान कराने के बाद भी माल नहीं भेजा। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना शिकोहाबाद पुलिस से की है।
थाना खैरगढ़ के गांव कुढ़ी निवासी पुष्पेंद्र कुमार आनंद जोकि शिकोहाबाद के गांव लाभौआ में कपड़ों का व्यापार करते हैं। शनिवार को थाने शिकायत करने आए पीड़ित कपड़ा कारोबारी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कोलकाता के आरके टैक्सटाइल्स के नाम से एक कपड़ों की दुकान का वीडियो देखा था। जिसमें कम दामों में अच्छे कपड़े बेचे जाने का दावा किया जा रहा था। पीड़ित कारोबारी वीडियो देखने के बाद माल लेने के लिए कोलकाता पहुंच गया। आरोप है कि वहां दुकानदार ने कपड़ों का माल दिखवाकर सौदा पक्का कर लिया। उससे ऑनलाइन एडवांस रुपया ले लिया और माल दुकान पर ही पहुंचाने का वादा किया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद दुकानदार ने कोलकाता से पीड़ित कारोबारी का माल नहीं भेजा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।