{"_id":"69f5e491720f16735e0d0658","slug":"tension-over-alleged-beating-of-pregnant-cow-to-death-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173889-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गर्भवती गाय की पीटकर मारने का आरोप, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गर्भवती गाय की पीटकर मारने का आरोप, तनाव
Sat, 02 May 2026 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
पोस्टमार्टम की मांग को लेकर अड़े ग्रामीण, पुलिस से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसैना के दबरई गांव में एक गर्भवती गाय को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर हंगामा किया। उत्तेजित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और गाय का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक की।
ग्रामीणों का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही आरोपी की क्रूरता स्पष्ट होगी। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।