फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tenant demanding ten lakhs to vacate shop In Firozabad police filed case and sent him to jail

गलती भी सीनाजोरी भी: फिरोजाबाद में किराए पर ली दुकान...अब खाली करने के मांग रहा 10 लाख; पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 19 Jul 2023 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 07:14 PM IST
सार

गलती भी सीनाजोरी भी: फिरोजाबाद में युवक ने किराए पर दुकान ली। अब खाली करने के लिए 10 लाख मांग रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
tenant demanding ten lakhs to vacate shop In Firozabad police filed case and sent him to jail
शिकोहाबाद थाना, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किराएदार ने दुकान पर कब्जा करने की नियत से दुकान खाली करने से मना कर दिया। मकान मालिक से कहा कि 'दस लाख रुपये दो, तभी दुकान खाली करूंगा'। मोबाइल पर दस लाख रुपये की मांग की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ैया मोहल्ला की है। यहां के रहने वाले गोविंद नरायन मिश्र ने अपने मकान के बाहरी हिस्से में दुकान बनाई है। उनको डाहिनी निवासी एक व्यक्ति को किराए पर दे दी थी। कुछ साल दुकान करने के बाद मकान स्वामी ने किराएदार से दुकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन किराएदार ने दुकान खाली नहीं की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें और फफककर रो पड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक-दो बार मकान मालिक ने जोर देकर कहा तो किराएदार ने उनसे दस लाख रुपये दुकान खाली करने के लिए मांगे। इसकी ऑडियो दुकान स्वामी ने रिकॉर्ड कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इस पर पुलिस ने किराएदार के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद किराएदार ने हाईकोर्ट की शरण ली, लेकिन कोर्ट ने उसकी अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी किराएदार जितेंद्र निवासी डाहिनी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed