फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ten years imprisonment for raping a minor

Firozabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कारावास

Thu, 17 Aug 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ten years imprisonment for raping a minor
फिरोजाबाद। अपर जिला जज एवं विशेष जज पॉक्सो न्यायालय प्रथम अवधेश कुमार सिंह ने आठ वर्ष पुराने मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष का कारावास की सजा सुनाई है तथा 18 हजार रुपया का अर्थदंड लगाया है। नहीं देने पर साढ़े तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। आधी धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिया है। मामला थाना उत्तर क्षेत्र का 12 सितंबर 2015 का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नाबालिग बेटी को दवा दिलाकर वापस लौट रही थी। वह बंबा चैराहा पर पहुंची तभी थाना एका के नगला महाराम निवासी राजू एवं भूरे पीड़िता को जबर दस्ती टेंपों में डालकर ले गए। वह चिल्लाई तब उसके भाई ने पकड़ने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद 24 अक्तूबर 2015 को अचानक पीड़िता और राजू रिजावली चौराहे पर खड़े दिखाई दिए। क्षेत्रीय लोगों की मदद से पकड़ लिया था। पीड़िता ने बताया कि राजू ने उससे जबरदस्ती अहमदाबाद ले जाकर एक कमरे में रखा और रोजाना दुष्कर्म करता रहा था। पीड़िता एवं आरोपी को थाने लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर राजू व भूरे व थाना उत्तर के तीन अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मामला सुनवाई को अपर जिला जज एवं विशेष जज पॉक्सो एक्ट प्रथम अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय में पहुंचा। शासन की ओर से पैरवी दोषियों को सजा दिलाने को विशेष लोक अभियोजक अवधेश भारद्वाज ने की। न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने फाइल पर उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर राजू को नाबालिग से दुष्कर्म एवं बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-4 के अपराध का दोषी पाते हुए दस वर्ष का कारावास की सजा सुनाई है। 18 हजार का अर्थदंड लगाया है। शेष आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed