फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ten lakhs lost through wrong cheque, police is not investigating

Firozabad News: गलत चेक से गए दस लाख, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

Mon, 22 Jul 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ten lakhs lost through wrong cheque, police is not investigating
फिरोजाबाद। चूड़ी व्यापारी के खाते से दो बार में दस लाख की रकम पार हो गई। पीड़ित के अनुसार जिस युवक के खाते में धनराशि गई है उसकी पहचान भी हो गई है। साथ ही इसमें एकाउंटेंट भी शामिल है। पीड़ित रात से थाने के चक्कर काट रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने मामले की जानकारी सीओ सिटी को दी है।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी दीपक अग्रवाल ने बताया कि वह कांच कारोबारी है। उसके एकाउंट का काम आदित्य देखता है। दीपक को भावना जैन को दस लाख रुपये का भुगतान करना था। एकाउंटेंट ने चेक से दस लाख की रकम दूसरे व्यक्ति के खाते में भिजवा दी। इस बात का पता चलने पर पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी की। पता चला कि दस लाख रुपये एकाउंटेंट की सांठगांठ से ककरऊ कोठी निवासी चरणप्रीत के खाते में गए हैं। पीड़ित ने जब उससे बात की तो उसने रुपये देने की बात कही और जब बैंक मैनेजर से बात की गई तो पता चला कि चरणप्रीत ने एक प्रार्थना पत्र अपनी बैंक में दिया है जिसमें कहा है कि दस लाख की रकम को उसके 15 लाख के लोन में जमा कर दी जाए। इधर पीड़ित शनिवार रात से थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस मामले की कोई सुनवाई नहीं कर रही। पीड़ित का कहना है कि मामले की जांच एसएसआई उत्तर महावीर सिंह कर रहे हैं। वह सुनने को तैयार ही नहीं हैं। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि पीड़ित ने मामले की जानकारी दी है। थाना पुलिस के अनुसार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed