{"_id":"5dc06efe8ebc3e016f0b47ca","slug":"tempo-firozabad-news-agr413723272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टेंपो का पहिया निकला, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टेंपो का पहिया निकला, मां-बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप टेपों का पहिया निकल जाने से मां-बेटी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, दो अन्य हादसों मे मां-बेटा व एक युवक घायल हो गया।
थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी ऊषादेवी (48) पत्नी राधाकिशन अपनी बेटी बीना देवी (25) पत्नी धर्मेंद्र के साथ जनपद न्यायालय में किसी काम से जा रही थी। वह आसफाबाद से टेपों में सवार हुई थीं। टेंपों जैसे पीडब्ल्यूड़ी गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा था इसी दौरान अचानक पहिया निकल गया। हादसे में मां-बेटी बाहर की ओर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दूसरा हादसा जसराना में ही हुआ। थाना नसीरपुर क्षेत्र के घाघऊ निवासी शांति देवी (50) पत्नी राजबहादुर सिंह अपने बेटे राजीव के साथ घर लौट रही थी। जसराना से मैनपुरी मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल शांति देवी को जिला अस्पताल लाए हैं। बेटा भी घायल हो गया। तीसरे हादसे में थाना नारखी के जौंधरी निवासी अनुज कुमार (19) पुत्र सुरेशचंद्र रविवार की शाम बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
छत से गिरी युवती, हालत गंभीर
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला में युवती छत से गिरने से घायल हो गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला निवासी सपना (19) पुत्री राजेंद्र सिंह सोमवार को सुबह घर की छत से नीचे आ रही थी। इसी दौरान उसका पैर अचानक ही फिसल गया। युवती को गंभीर चोट आई है। हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया है।