फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager saved from becoming a girl bride

किशोरी को बालिका वधू बनने से बचाया

Sun, 20 Jun 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager saved from becoming a girl bride
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर थाना पुलिस ने किशोरी के पिता को बुला कर उसे शादी न करने की हिदायत दी। इसके बाद किशोरी के पिता ने दूल्हा पक्ष को फोन कर शादी करने की मना कर दी। इसके बाद बारात नहीं आई। हालांकि बारात के स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई थीं। घर पर मेहमान भी आ गए थे। जो पकवान बने, उन्हें रिश्तेदार और व्यवहारियों को खिला कर विदा करा दिया। आज किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉयल 1098 से चाइल्ड लाइन और बालकल्याण समिति को शिकायत मिली कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी का विवाह कराया जा रहा है। रविवार को उसकी बारात आनी है। सूचना पर सदस्य बाल कल्याण समिति / न्यायपीठ डॉ. जफर आलम फिरोजाबाद ने प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद को फोन पर बाल विवाह को तत्काल रुकवाये जाने तथा 21 जून को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

बाल विवाह की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मलिक ने कार्रवाई करते हुए एक टीम गांव भेजी और पूरे मामले की जांच कराई। किशोरी के पिता को लेकर थाने आई। इस दौरान पुलिस ने किशोरी के सभी कागज भी देखे और उसकी जन्मतिथि सत्यापित कराई। इसके बाद पुलिस ने शादी रुकवाने के लिए किशोरी के पिता को कहा। इस पर किशोरी के पिता ने अपने होने वाले दामाद और समधी को फोन कर इससे अवगत कराया। देर रात तक बारात नहीं आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मलिक ने बताया कि लड़की के पिता को थाने बुला कर समझा दिया था, इसके बाद बारात ही नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरी रह गई शादी की तैयारियां
ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी और उसका पूरा परिवार सूरत में रहता है। दो दिन पूर्व ही उसका पिता परिवार के साथ किशोरी की शादी करने गांव आया था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वह काफी गरीब है और बच्ची की शादी ग्रामीणों की मदद से कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed