फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager found in a state of disrepair, police engaged in investigation

बदहवाश अवस्था में मिला किशोर, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 27 Feb 2022 09:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Teenager found in a state of disrepair, police engaged in investigation
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्रतापपुर चौराहे के समीप एक किशोर बदहवाश हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि चार माह पूर्व उसे कुछ लोग अगवा कर लाए थे। उसके बाद उसे एटा स्थित एक ढाबे पर रखा गया। पूरे दिन काम कराते और फिर कमरे में बंद कर देते। दो दिन पूर्व उसे मौका मिला तो छत फर्लांग कर भाग निकला। किशोर को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ निवासी हेमंत (13) पुत्र छत्रपाल ने बताया कि उसके माता-पिता एक भट्टे पर ईंट थापने का काम करते हैं। एक दिन वह भट्टे के अन्य बच्चों के साथ खेलने जा रहा था, तभी एक वैन सवार कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और एटा ले आए। उसने बताया कि एटा रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल पर उसे रखा गया। आरोप है कि होटल स्वामी उससे पूरे दिन काम कराता और उसके बाद कमरे में बंद कर देता। कई बार उसने होटल से भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। भागने पर होटल स्वामी ने उसके साथ मारपीट भी की। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन

शनिवार शाम को मौका मिला तो उसने होटल की छत फर्लांग कर भाग निकला। खेतों से होते हुए वह सुबह एका थाना क्षेत्र में पहुंच गया। यहां उसने एक व्यक्ति से मदद मांगी और उसकी मोटर साइकिल से बैठकर शिकोहाबाद आ गया। यहां उसने प्रतापपुर चौराहे पर मिले लोगों को आप बीती बताई और घर जाने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उसने बताया कि उसके साथ के अन्य बच्चे भी होटल पर काम कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया किशोर से पूछताछ की जा रही है। हमीरपुर और राठ में भी इसकी सूचना भेजकर बच्चे की गुमशुदगी के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed