फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager dies of fever, five found dengue infected

Firozabad News: बुखार से किशोर की मौत, पांच डेंगू संक्रमित मिले

Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever, five found dengue infected
एका (फिरोजाबाद)। बुखार से कस्बा एका में 14 वर्षीय किशोर की को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, किशोर का इलाज प्राइवेट चिकित्सक पर डेंगू का चल रहा था। रविवार को किशोर की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन सीएचसी एका पर ले गए। यहां से एंबुलेंस से परिजन मेडिकल कॉलेज लाए थे। तभी किशोर ने दम तोड़ दिया। इधर, जनपद मे डेंगू खतरनाक बना हुआ है। जनपद के अलग-अलग इलाकों में डेंगू के सात और नए केस सामाने आए हैं।
विज्ञापन



कस्बा एका के खेड़ा मोहल्ला निवासी 14 साल के विशाल पुत्र लक्ष्मीकांत भारती को तीन दिन पूर्व तेज बुखार आया था। दर्द के साथ ही अन्य डेंगू के लक्षण भी थे। परिजनों ने गांव के ही एक प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज कराना शुरु कर दिया। पिता लक्ष्मीकांत ने बताया कि प्राइवेट लैब पर जांच कराई थी। इसमें डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्राइवेट चिकित्सक ने इलाज शुरु कर दिया था। रविवार को सुबह परिजन तबियत बिगड़ने पर सीएचसी एका ले गए। यहां विशाल की ज्यादा गंभीर स्थिति दिखने पर चिकित्सक ने फिरोजाबाद रेफर कर दिया। एंबुलेंस से जैसे ही मेडिकल कॉलेज लाया गया। तभी विशाल ने दम तोड़ दिया। पिता लक्ष्मीकांत का आरोप है कि करीब 90 मिनट बाद एंबुलेंस आई थी। एंबुलेंस को रास्ते में डीजल भरवाने के साथ ही कई बार रोका गया। इधर, सीएचसी प्रभारी डा. सत्येंद्र चौधरी का कहना है कि विशाल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। परिजन बता रहे थे कि उसे डेंगू है। गंभीर हालत को देखते हुए हमने तुरंत ही उसे रेफर कर दिया। एंबुलेंस भी आठ मिनट में आ गई थी। परिजनों के आरोप के बाद हमने एंबुलेंस चालक से पूछा तो बताया कि रास्ते में एबुंलेंस नहीं कर रोकी गई।
विज्ञापन




एलाइजा जांच में सात की रिपोर्ट आई डेंगू पॉजिटिव
फिरोजाबाद। डेंगू का असर जनपद से कम होता नहीं दिख रहा है। रविवार को भी सात लोगों की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आया। इसमें आनंद नगर निवासी मीरा, जलोपुरा टूंडला के आर्यन, बदनपुर कोटला की यशिका, अकबरपुर गीत निवासी अहमद खान, तान्या, बदनपुर नारखी में दिव्या डेंगू पॉजिटिव मिली है। आसफाबाद निवासी दीक्षा भी डेंगू की चपेट में आने के बाद मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कर दिया है।गांव दुगना में कैंप लगाया गया। इस गांव में भी कई मरीज बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed