{"_id":"694989833c3ceb334d025bf1","slug":"teenage-girl-molested-accused-nabbed-by-people-firozabad-news-c-25-1-agr1063-947409-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किशोरी से छेड़छाड़,आरोपी को लोगों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किशोरी से छेड़छाड़,आरोपी को लोगों ने दबोचा
Mon, 22 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के एक मोहल्ले की शौच के लिए मैदान में गई किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। किशोरी के शोर पर मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना उत्तर क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी किशोरी घर से शौच के लिए मैदान में गई थी, तभी मायापुरी निवासी आकाश वहां पहुंच गया। उसने किशोरी को पीछे से दबोच लिया। आरोपी के चंगुल में घिरी किशोरी का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंच गए। आरोपी आकाश ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर ली है। किशोरी के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।