फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teen badamaash giraphtaar, choree ke do oto baraamad

तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी के दो ऑटो बरामद

Fri, 18 Feb 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
teen badamaash giraphtaar, choree ke do oto baraamad
फिरोजाबाद। हाईवे से टेंपो चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को रसूलपुर पुलिस ने बुधवार रात आसफाबाद चौराहा के समीप से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेजा है। पुलिस ने दो टेंपो भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ आसफाबाद चौराहा के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित हाईवे से टेंपो चोरी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना दी। बदमाशों की घेराबंदी करना शुरू करते हुए टेंपो की चेकिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो टेंपो भी बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम सूरज, अमित उर्फ शालू, धर्मेंद्र कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना शिकोहाबाद बताया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह हाईवे पर खड़े ऑटो को चोरी करने के बाद उनको कम दामों पर बेच देते है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed