{"_id":"6a567ab0d22491609c05c206","slug":"team-subjected-to-abuse-during-electricity-bill-collection-drive-attempt-made-to-assault-lineman-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-179598-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिजली बिल वसूली अभियान में टीम से अभद्रता, लाइनमैन को पीटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिजली बिल वसूली अभियान में टीम से अभद्रता, लाइनमैन को पीटने का प्रयास
Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। गांव रसीदपुर कनैटा में बिजली बिल वसूली और चोरी रोकथाम अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर दी। लाइनमैन ने दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
लाइनमैन मनोज कुमार और मानसिंह की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि 14 जुलाई को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गांव रसीदपुर कनैटा में राजस्व बिल वसूली और विद्युत चोरी रोकथाम अभियान के तहत पहुंची थी। टीम द्वारा एक घर में 34,200 रुपये के बिल को लेकर अस्थायी विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान राजभान पुत्र रामदत्त और आकाश पुत्र राजभान मौके पर पहुंच गए और टीम के कार्य में बाधा डालने लगे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने मारने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही विद्युत लाइन काटने या दोबारा बिल मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।
जेई राहुल अग्रवाल ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम बकाया बिल वसूली और चोरी रोकने के अभियान के तहत गई थी। टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।