फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Team of Govindas break the Dahi Handi

गोविंदाओं की टोली ने फोड़ी दही हांडी

Fri, 26 Aug 2016 12:02 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 26 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Team of Govindas break the Dahi Handi
गोविंदाओं की टोली ने फोड़ी दही हांडी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
संस्कार भारती लोक कला समिति ने कराया कार्यक्रम
संस्कार भारती लोक कला सेवा समिति गुंदाऊ रूपसपुर के तत्वावधान में बीज गोदाम रूपसपुर के प्रांगण में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदाओं की टोली ने उत्साह के साथ दही हांडी फोड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत रूपसपुर के प्रधान रामजीलाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। भगवान कृष्ण का पूजन अतुल श्रोतिय और डॉ केके यादव ने किया। गोविंदा आला टीम ने टॉस जीतकर तीसरे प्रयास में हांडी फोड़ दी। गोविंदा कान्हा टीम ने दो बार और अन्य टीमों ने एक एक बार प्रयास किया। संस्कार भारती लोक कला सेवा समिति के अध्यक्ष आकाश उपाध्याय ने विजेता टीम के गोविंदा को वस्त्र दान किए। मुख्य अतिथि रामलीला प्रधान ने सभी टीमों को नकद धन राशि देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष बबलेश यादव ने दही और धर्मेंद्र यादव ने मक्खन मिश्री का वितरित किया। इस अवसर पर संस्थापक कृष्णकुमार कनक,  हरेंद्र कुमार, अंशुमान श्रोतिय, अतुल यादव, भगत सिंह, मिथुन यादव, रामवीर सिंह, राखी, कमलेश, अंकुश, योगेश शास्त्री, प्रभा शर्मा, विपन, कुलदीप, गौरव  शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

कृष्ण जन्म महोत्सव में डूबा सिरसागंज नगर
सिरसागंज। कृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा शहर कृष्ण महोत्सव के रंग में रंगा नजर आया। जहां विद्यालयों में बच्चों ने सुंदर झांकियां सजाई तो कई जगहों पर दही हांडी का आयोजन किया गया। नगर में करहल रोड स्थित यूरो अकेडमी एवं यूरो किडस विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व कन्हैया लीला से ओतप्रोत आकर्षक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। वहीं सैंमराक गिगल्स पब्लिक स्कूल में भी रूप सज्जा प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों ने बच्चों को मनमोहक रूप में तैयार किया। वनखंडी रोड स्थित लिटिल लैंप पब्लिक स्कूल में भी कृष्ण लीला का भव्य आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर बच्चों ने महारास का नृत्य किया। अरांव रोड स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में भी कृष्ण अष्टमी के पर्व पर दांडिया नृत्य कर बच्चों ने खुशियां मनाई।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर हुई प्रतियोगिताएं
फीरोजाबाद। स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने दर्शकों को भावविभोर किया। श्रीकृष्ण राधा एवं सुदामा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान एक एक करके प्रतिभागियों को बुलाया। उन्होंने मंच पर अपनी अपनी बात कहीं। अध्यक्षता अवधेश पाठक ने की। निर्णयक मंडल में अवधेश पाठक, किरन एवं धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। प्राचार्य महेश बाबू ने आभार व्यक्त किया। श्यामादेवी इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। प्रबंधक मुकेश शर्मा ने जन्माष्टमी का महत्व बताया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed