फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers waited for more than six hours for school allocation

स्कूल आवंटन के लिए छह घंटे से ज्यादा किया शिक्षकों ने इंतजार

Tue, 12 Oct 2021 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers waited for more than six hours for school allocation
फिरोजाबाद। अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादला होकर आए जिले के शिक्षकों स्कूल आवंटन के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बीएसए, लिपिक और शिक्षक वेबसाइट खुलने के इंतजार में शाम तक बैठे रहे। अंत में शिक्षकों से वेबसाइट न चलने की बात कहकर घर लौटने के लिए कहा। दूसरे जनपद से पारस्परिक तबादला लेकर आए शिक्षकों के लिए स्कूल आवंटन टेढी खीर साबित हो रहा है। करीब साढ़े माह बाद मंगलवार को स्कूल आवंटन की उम्मीद जागी थी। अभी तक यह शिक्षक बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगा रहे थे। मंगलवार को सुबह 11 बजे पारस्परिक तबादला लेकर आए शिक्षकों को बीआरसी बुलाया गया। शिक्षक समय से एक घंटा पूर्व सुबह 10 बजे ही बीआरसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन होना था। मगर वेबसाइट नहीं चलने के कारण इंतजार करना पड़ा। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने शासन में बात की तो कभी तीन बजे तक वेबसाइट चलने का भरोसा जताया गया। दोबारा बात करने पर समय चार बजे तक बढ़ गया। शाम साढ़े पांच बजे तक वेबसाइट चली नहीं। कई शिक्षक वापस लौट गए। भीषण गर्मी के बीच करीब छह घंटे तक शिक्षक बीआरसी पर भूखे प्यासे डटे रहे। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे तक वेबसाइट नहीं चली है। हमने शासन से बात की। शासन से जो भी नया आदेश मिलेगा, वो शिक्षकों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed