फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Criminal arrested in encounter

Firozabad News: मुठभेड में बदमाश गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Criminal arrested in encounter
मुठभेड में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश राजा - फोटो : मुठभेड में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश राजा
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। अरांव पुलिस ने कार में सवारी बैठाकर लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह का एक बदमाश मुठभेड़ में घायल हुआ है। दूसरे को सुरक्षित गिरफ्तार किया है, तीसरे की तलाश जारी है। इसी गिरोह ने अरांव थाना क्षेत्र में 12 सितंबर को मैनपुरी के रिटायर्ड फौजी से लूट की वारदात का अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि अरांव थाना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम 12 सितंबर 2026 को मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रविंद्र सिंह के साथ हुई लूट की घटना में बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट में शामिल अपराधी मैनपुरी-शिकोहाबाद रोड स्थित टोडरपुर बोथरी बंबा के पास हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गिरोह का मुख्य शातिर अभियुक्त पंकज उर्फ राजा उर्फ मानवेंद्र निवासी लाल गेट थाना कादरी गेट, फर्रुखाबाद पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके एक अन्य साथी सीमांत निवासी मसाई चौराहा, थाना कोतवाली, फर्रुखाबाद को सुरक्षित गिरफ्तार किया है। इनका तीसरा साथी सोनू फरार है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से सीमांत के पास से लूटे गए सामान को बेचने से मिले 4,200 रुपये नकद, 1 तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। गिरोह सरगना के पास से लूटी गई रकम व अंगूठी बेचकर प्राप्त 4,800 रुपये, 1 तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस, 1 बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल अभियुक्त पंकज उपचारके लिए अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

पंकज उर्फ राजा एक शातिर व पेशेवर अपराधी है। इसके खिलाफ शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कन्नौज और फिरोजाबाद सहित विभिन्न जिलों के थानों में लूट, डकैती, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 13 गंभीर आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed