{"_id":"64d3d924106fcd98580905c6","slug":"teachers-union-protested-at-dios-office-for-non-payment-of-salary-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-2379-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वेतन न मिलने पर शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वेतन न मिलने पर शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
Wed, 09 Aug 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षकों को समय से वेतन न मिलने पर उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर पहुंचा। डीआईओएस ने शिक्षकों से मिलने पर इंकार कर दिया तो वह कार्यालय के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। शिक्षकों का कहना था कि ईएमआई का भुगतान होना है, लेकिन विभाग से वेतन देर से आने के कारण उन्हें ईएमआई भरने के लिए भी उधार मांगना पड़ रहा है।शिक्षकों ने कहा कि इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक आकर शिक्षकों को आश्वासन दें, लेकिन डीआईओएस निशा अस्थाना ने बाहर आने से इंकार करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को दफ्तर में आने का प्रस्ताव भेजा, लेकिन शिक्षक नेता इस पर राजी नहीं हुए। शिक्षक नेताओं का कहना था कि जिला विद्यालय निरीक्षक बाहर आकर सभी शिक्षकों के बीच वेतन को लेकर स्थिति को स्पष्ट करें, लेकिन जिविनि के बाहर न आने पर शिक्षक नेता नारेबाजी करते हुए दफ्तर की गैलरी एवं दफ्तर के गेट पर बैठ गए।
दफ्तर का घेराव करते हुए यहां पर धरना शुरू कर दिया। इससे दफ्तर में भी अजीबो-गरीब स्थिति बन गई। शिक्षकों के दरवाजे पर जम जाने के कारण लोगों के लिए अंदर आना एवं बाहर जाना भी मुश्किल हो गया। करीब एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही। शिक्षकों के आक्रोश एवं बात को बिगड़ते देख जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना दफ्तर से बाहर आकर शिक्षकों के बीच गईं।
उन्होंने बृहस्पतिवार तक शिक्षकों के खाते में वेतन पहुंच जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद में शिक्षक नेता यहां से वापस लौटे। घेराव करने वालों में जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, पंकज भारद्वाज, तेजवंत, ओपी यादव, संजीव जैन आदि शामिल रहे।