फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers of 753 schools out of the race for state award

Firozabad News: 753 स्कूलों के शिक्षक राज्य पुरस्कार की दौड़ से बाहर

Sun, 23 Jun 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers of 753 schools out of the race for state award
753 स्कूलों के शिक्षक राज्य पुरस्कार की दौड़ से बाहर
विज्ञापन




- नियम बदलाव से शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए नहीं कर सकेंगे आवेदन

- 50 से कम नामांकन ने बढ़ाई समस्या, जिले के 753 स्कूलों में 50 से कम नामांकित है बच्चे



संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब भी जिले के 753 विद्यालयों में छात्र संख्या काफी कम है। बच्चों के कम नामांकन वाले स्कूलों के शिक्षक इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि उनके आवेदन ही स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राज्य शिक्षक पुरस्कार नियमावली में संशोधन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आदेश आने के बाद नवाचारी शिक्षकों में मायूसी देखी जा रही है।



परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। प्रेरणा पोर्टल पर दस जुलाई तक आवेदन होगा, लेकिन इसके लिए शर्त रख दी गई है कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में कार्यरत केवल नियमित अध्यापक ही आवेदन के लिए मान्य होंगे। 15 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हों और सेवानिवृत्त होने में पांच वर्ष से कम अवधि बची हो। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय में 150 से कम, उच्च प्राथमिक में 105 से कम एवं कंपोजिट विद्यालय में 255 विद्यार्थियों से कम नामांकन न हों। छात्र संख्या के आधार पर आवेदन के नियम को लेकर अध्यापक मायूस हैं। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि 753 विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से कम है। यदि 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूल देखें तो और भी कम रह जाएंगे।
विज्ञापन






जिला चयन समिति करेगी शिक्षकों को चयन



- राज्य पुरस्कार के लिए परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। जिला चयन समिति प्रत्येक जिले से दो-दो श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन कर राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। इसमें एक-एक सर्वश्रेष्ठ अध्यापक को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। प्रत्येक अध्यापक का मूल्यांकन 100 अंक पर होगा। अध्यापक के तैनाती विद्यालय में 15 वर्ष के दौरान छात्र नामांकन में वृद्धि पर 10 अंक, अध्यापक के नियमित विद्यालय उपस्थित होने पर पांच अंक, कक्षा में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत होने पर 10 अंक, 80 प्रतिशत उपस्थिति पर पांच अंक तथा 75 फीसदी उपस्थिति पर तीन अंक मिलेंगे। दीक्षा पोर्टल पर मिले प्रशिक्षण का 90 फीसदी से अधिक उपयोग कक्षा में करने पर पांच अंक, कक्षा में 50 फीसदी से अधिक बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते है तो पांच अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed