फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers observed black day in protest against NPS

Firozabad News: एनपीएस के विरोध में शिक्षकों ने मनाया काला दिवस

Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers observed black day in protest against NPS
टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद - फोटो : टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
टूंडला। ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज में अटेवा (शिक्षकों का संगठन) के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। साथ ही सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को बंद कर पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज के नेतृत्व में कॉलेज शिक्षकों व कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे विद्यालय परिसर में लामबंद हो गए। उन्होंने सरकार के विरुद्ध एनपीएस के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को इसी दिन प्रदेश में समाप्त किया गया था। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों द्वारा इस दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पांच साल सांसद और विधायक बनने के बाद पेंशन लेते हैं, लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अटेवा इसके लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

विरोध करने वाले जिला महामंत्री डॉ. सहदेव सिंह, धर्मवीर सिंह, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रेमवीर सिंह, अशोक कुमार, सुरेश चंद्र गौरी शंकर बिंद, कमलेश चंद्र शर्मा, चंदन यादव, विमल यादव, शैलेंद्र सिंह, उमेश चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed