फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers not showing interest in evaluation, 838 absent

Firozabad News: मूल्यांकन में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, 838 गैर हाजिर

Mon, 20 Mar 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers not showing interest in evaluation, 838 absent
मूल्यांकन में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, 838 गैर हाजिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य में सरकारी शिक्षक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। विभाग की नरमी के कारण जिले के 838 शिक्षक तीसरे दिन भी मूल्यांकन केंद्र पर गैरहाजिर रहे। कई शिक्षक हस्ताक्षर करने के बाद चले गए या दूसरों से हस्ताक्षर करा रहे हैं। ऐसे में केंद्र प्रभारी के लिए मूल्यांकन कार्य समय से कराना चुनौती बन रहा है।
चारों केंद्रों पर तीन दिन में एक लाख 31 हजार 371 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। सोमवार को तीनों केंद्रों पर 1138 परीक्षक मे से 838 अनुपस्थित रहे। वहीं मूल्यांकन के लिए अब तीन लाख 8665 उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई हैं। सोमवार को पीडी जैन इंटर कॉलेज में 15417 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। वहीं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 15227 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। छोटेलाल इंर कॉलेज में 12244 और एके इंटर कॉलेज में 15337 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई।
विज्ञापन



उत्तरपुस्तिका में लिखे गाने
फिरोजाबाद। जिले में पूर्वांचल जिलों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षाओं के दौरान बरती गई सख्ती का असर दिख रहा है। मूल्यांकन कार्य में जुटे शिक्षकों ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हो रहे हैं। विज्ञान विषय में छात्र-छात्राओं ने तीन-तीन उत्तरपुस्तिकाएं भरीं हैं। इसमें प्रश्न के बजाय गाने लिख दिए हैं तो किसी ने अपनी परेशानी लिख दी है। ए, बी और सी उत्तर पुस्तिका भरने के बाद भी परीक्षार्थियों के दो या तीन ही अंक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुजी पेटीएम नंबर बताओ, पांच हजार ट्रांसफर करुंगा
पीडी जैन इंटर कॉलेज में एक उत्तरपुस्तिका पर छात्र का मोबाइल नंबर अंकित था। छात्र ने लिखा कि सर इस नंबर पर अपना पेटीएम नंबर भेज दो। पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दूंगा। मगर अच्छे अंकों से पास कर देना...। इस वाक्य को पढ़कर परीक्षक हंसने लगे। हालांकि छात्र के उत्तर-पुस्तिका पर प्रश्न हल न होने के कारण कुल पांच नंबर ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed