फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teacher's condition deteriorates in Academic upgrading seminar

शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी में शिक्षिकाओं की हालत बिगड़ी

Thu, 06 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 06 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
teacher's condition deteriorates in Academic upgrading seminar
शैक्षणिक उन्नयन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पालीवाल हॉल में आयोजित कराई गई संगोष्ठी अव्यवस्थाओं और विवादों के हवाले रही। हॉल में शिक्षकों की संख्या ज्यादा और जगह कम होने के कारण शिक्षकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी के कारण कई शिक्षिकाओं की हालत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन

गुरुवार को शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी महज निर्देशों तक साबित रह गई। शैक्षणिक उन्नयन में आने वाली समस्याओं पर बिल्कुल चर्चा नहीं की गई।  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा करने के लिए फीरोजाबाद ब्लाक और नगर क्षेत्र के शिक्षकों को सुबह 11 बजे बुलाया गया था। स्कूल से लौटकर गुरुजी समय से पालीवाल ऑडिटोरियम पहुंच गए। हॉल में कम जगह होने के कारण काफी शिक्षकों को खड़ा रहना पड़ा। हॉल में एसी खराब थे तो कई पंखे भी नहीं चल रहे थे। ऐसे में उमस और गर्मी के कारण शिक्षकों की हालत बिगड़ गई।  प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी, कन्या की शिक्षिका मूवी शर्मा गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गई। अन्य शिक्षिकाओं ने पानी पिलाया, तब जाकर उन्हें होश आया। नगर शिक्षाधिकारी ने हालात पूछने के बजाय खुद भी वैसे ही माहौल में होने का हवाला दिया। अन्य कई शिक्षिकाओं को भी गर्मी से परेशानी हुई। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद जब संगोष्ठी में पहुंचे तो शिक्षकों को खड़ा देखकर काफी आक्रोशित हुए। बाद में, कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई। बैठक में डिप्टी बीएसए तरुण कुमार, एबीएसए राजेंद्र सिंह, केवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----इंसेट--
बैनर पर साहब! के चहेतों का नाम...
संगोष्ठी तो फीरोजाबाद ब्लाक और नगर क्षेत्र की थी। मगर बैनर पर सिर्फ बीईओ में सिर्फ नगर शिक्षाधिकारी वीएन दैपुरिया का नाम लिखा था। फीरोजाबाद ब्लाक के कई शिक्षकों की निगाहें पड़ी तो अंचभित रह गए। फीरोजाबाद ब्लाक के कई शिक्षक यह कहते देखे गए कि साहब! के चहेते का नाम है। एबीआरसी, एनपीआरसी ने एबीएसए को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिभागी कई और के, नाम किसी और का
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। छात्राएं किसी अन्य कॉलेज की बताई जाती हैं, जबकि प्रस्तुति पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथुरा नगर के नाम से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed