{"_id":"9454ba0e12c6045a2ac5b1987532f519","slug":"talent-rises-inb-summer-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्कालीन शिविर में निखरी प्रशिक्षिणार्थियों की प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्कालीन शिविर में निखरी प्रशिक्षिणार्थियों की प्रतिभाएं
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी लालतानंद सरस्वती योग विद्या मंदिर में आयोजित ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर के समापन समारोह पर शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर में अभ्यर्थियों को अनुभवी प्रशिक्षिकाओं द्वारा मेहंदी, ब्यूटीशियन, नृत्य, हैंडीक्राफ्ट, कुशन मेकिंग, ढोलक आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह का शुभारंभ कुशवाहा विकास सेवा समिति अध्यक्ष त्रिलोकचंद्र कुशवाहा, अतिथि केशव देव, रामखिलाड़ी एवं प्रकाशचंद्र ने संयुक्त रूप से ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बच्चों ने धार्मिक एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। डॉ. बलवीर सिंह पैड़तिया ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर में बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का सबसे अच्छा मार्ग है। खेल-खेल में बच्चों का हुनर निखर कर सामने आता है। सपना कुशवाहा ने कहा कि आज के युग में शिक्षा बच्चों का सबसे अच्छा आभूषण है। आधुनिक समय में शिक्षा का उद्देश्य महज शिक्षा ग्रहण करना नहीं अपितु बच्चों को बहुमुखी विकास करना है। संचालन रामजीलाल कुशवाहा ने किया। सिलाई में खुशबू शंकर, मेहंदी में मुस्कान गुप्ता, ब्यूटीशियन में साक्षी कुशवाहा, नृत्य में विधिका कश्यप, हैंडीक्राफ्ट में शिल्पी राठौर अव्वल रहीं। कार्यक्रम में प्रकाशचंद्र, त्रिमाला कुशवाहा, कल्पना, सपना कुशवाहा, रूपेश वर्मा, डॉ. सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।