फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Syed Ahmed missed --sr 199 birthday

--सर सैय्यद अहमद को 199 जन्मदिन पर किया याद 

Tue, 18 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 18 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Syed Ahmed missed --sr 199 birthday
सर सैय्यद साहब का 199वां जन्म दिवस - फोटो : अमर उजाला
सर सैय्यद वैलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैय्यद साहब का 199वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुशायरे का आयोजन पालीवाल हॉल में किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने शिक्षाविदें का सम्मान किया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अब्दुल वाहिद ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि मोहम्मद माजिद साहब ने दीप प्रज्वलन किया। समारोह में शायर हरीश चौबे, हाजी अहजाद, शाहिद कामिल, डॉ जफरुल इस्लाम ने कलामों के माध्यम से सर सैय्यद अहमद साहब की महानता पर प्रकाश ड़ाला।
विज्ञापन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जेल अधीक्षक एमए खान को सम्मानित किया गया। डॉ रिहान फारुख, डॉ सुकेश यादव को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जेल में रहकर 110 लोग हाईस्कूल की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यवक्ता जफरुल इस्लाम ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सर सैय्यद अहमद साहब का पूरी दुनिया में नाम है। एएमयू से पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के छात्र रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस यूनिवर्सिटी से पढ़कर 18 राज्यपाल एवं 17 मुख्यमंत्री बने है।  एएमयू के 16 छात्र ऐसे हैं, जिन्हें पद्मविभूषण की उपाधि से नवाजा जा चुका है। प्रो. शहरयार अली ने कहा कि सर सैय्यद अहमद का शिक्षा के क्षेत्र में किए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मिशाल के तौर पर उन्हें याद किया जाएगा। संचालन असलम भोला ने किया।  कार्यक्रम में मयंक भटनागर, ऐहतशाम अली, गौहर नायाब सिद्दकी, आसिफ इकबाल,सगीर खान, शादाब हुसैन, हरीश चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed