{"_id":"60575a318ebc3ecbad66b8fd","slug":"swanidhi-scheme-paliwal-hall-paliwal-auditorium-paliwal-auditorium-firozabad-vyapari-kalyan-samman-vyapar-madal-firozabad-firozabad-news-agr485560656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीवाल हॉल में हुआ व्यापारी कल्याण सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीवाल हॉल में हुआ व्यापारी कल्याण सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को सम्मानित करतीं मह?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा रविवार को पालीवाल हॉल में व्यापारी कल्याण एवं सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवा व्यापारी एवं पथ विक्रेताओं को ऋण योजनाओं से लाभान्वित किया गया। व्यापार के क्षेत्र में प्रगतिशील दस युवाओं को सम्मान पत्र भी दिए गए।
रविवार को आयोजित मिशन व्यापारी कल्याण व सम्मेलन के दौरान नगर निगम, उद्योग एवं डूडा विभाग द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं के पात्रों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान सरकारी योजनाओं के सहारे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 युवा व्यापारियों को सम्मान पत्र भी दिए गए। पीएम स्वनिधि योजना के पात्र 200 पथ विक्रेताओं के खातों में स्वनिधि का हस्तांतरण कराया गया।
उद्योग विभाग द्वारा ओडीओपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं पीएम स्वरोजगार कार्यक्रम के पात्रों को एक 1.40 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे, परियोजना निदेशक डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत के अलावा सहायक प्रबंधक उद्योग संदीप कुमार, अपर नगर आयुक्त शिव सिंह, विनोद त्रिपाठी के अलावा सभासद हरिओम वर्मा, व्यापारी नेता अंबेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।