फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   swagat

मक्खनपुर के नगर पंचायत बनाने पर भाजपा विधायक एवं पदाधिकारियों का स्वागत

Tue, 10 Dec 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
swagat
फिरोजाबाद। मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर मक्खनपुर में आयोजित स्वागत समारोह में बो? - फोटो : FIROZABAD
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। मक्खनपुर के नगर पंचायत का दर्जा मिलने के साथ कसबा के व्यापारियों, दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कस्बावासी बोले कि अब कस्बे का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

कस्बा मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग काफी लंबे अर्से सेचली आ रही थी। सोमवार को जब कसबा मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की जानकारी हुई तो वह खुशी से झूम उठे। मंगलवार को नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद ओमप्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लौधी, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा,सत्यवीर गुप्ता, सुनील गुप्ता के कसबा में पहुंचे तो लोगों ने फूल माला से स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ कसबा मे जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मक्खनपुर, नवादा, जिजौली पंचायत की जनता ने दोनों विधायकों एवं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का जोशीला स्वागत किया। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि कसबा मक्खनपुर के नगर पंचायत बन जाने से यहां का समुचित विकास होगा। शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि कस्बा के लोगों को सपनों को पूरा किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मैनेजर ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जसवंत गुप्ता उर्फ टीटू व संचालन राज कुमार ने किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, रतन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष भाजपा डॉ. संदीप गुप्ता, खुर्शीद असलम पूर्व प्रधान, सुशील चंद्र गुप्ता पूर्व प्रधान, रमाकांत बजाजा, मनोज गुप्ता, देवेेंद्र शर्मा,विनोद शर्मा, वरुण पचौरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed