{"_id":"66859ec58ed575650f0ecff4","slug":"surrogate-mother-accuses-in-laws-of-abortion-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-128208-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सैरोगेट मां ने ससुरालीजन पर गर्भपात का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सैरोगेट मां ने ससुरालीजन पर गर्भपात का आरोप लगाया
Thu, 04 Jul 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हुंडावाला बाग क्षेत्र निवासी सैरोगेट मां ने पति और अन्य ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न, पति के दोस्त की मदद से सैरोगेट मां बनवाने और एक बार गर्भपात कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।पीड़िता ने महिला थाने की पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले मथुरा के सदर क्षेत्र से हुई थी। शादी के एक वर्ष तक पति ने संबंध नहीं बनाए। एक दिन उन्होंने बताया कि वह पत्नी के लायक नहीं हैं। यह कहते हुए उन्होंने बिजली का तार पकड़कर जान देने की कोशिश की। पति व ससुरालीजन उसे सैरोगेट पद्धति के जरिए मां बनने के लिए समझाते रहे। उसने मना किया तो ससुरालीजन सामाजिक बेइज्जती से बचने की दुहाई देते हुए आत्महत्या करने की धमकी देने लगे। इस कारण उसने सैराेगेट मां बनने के लिए हामी भर दी। इसके बाद उसके पति अपने मित्र को घर पर लाए। इसके बाद वह बेटा-बेटी की मां बनी।
तीसरी बार वह गर्भ धारण नहीं करना चाहती थी, लेकिन उससे कहा गया कि वह दो बेटा पैदा हो जाने दें। तीसरी बार वह मां बनी। गर्भ में बेटी होने की जानकारी पर ससुरालीजन गर्भपात करने के तरीके अपनाने लगे। इससे परेशान होकर वह मायके में आ गई। तीसरी कन्या संतान को उसने मायके में जन्म दिया। इसके बाद वह ससुराल गई तो परिजन तीसरी लड़की को दूसरे को गोद देने का दबाव बनाने लगे। एक दिन उसे पीटकर घर से निकाल दिया। न्यायालय के आदेश पर मथुरा के दलपत खिड़की निवासी चार ससुरालीजन के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई गई।