{"_id":"5e52c63a8ebc3ef40973439b","slug":"suicide-crime-firozabad-firozabad-news-agr430942158","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परस्थिति में फांसी लगाने से ग्रामीण की मौत, भाई ने पत्नी एवं साले पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परस्थिति में फांसी लगाने से ग्रामीण की मौत, भाई ने पत्नी एवं साले पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुुर के बिल्टीगढ़ चौराहे के पास एक मकान में संदिग्ध हालात में फांसी का फंदा लगाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भाई ने मृतक की पत्नी और साले पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
प्रवेश कुमार (40) पुत्र विजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने से मौत की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर, मृतक के भाई राजेश का आरोप है कि प्रवेश की हत्या उसकी पत्नी रमाकांती व साले विक्रम ने मिलकर ही की है। हत्या के बाद शव फंदे पर लटका दिया है। भाई का कहना है कि मूलरूप से वह मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम बझेरा खुर्द के निवासी है। बिल्टीगढ़ चौराहे पर मकान बनवा लिया था। जबकि प्रवेश कुमार पत्नी रमाकांती व तीन बेटियों के साथ दिल्ली में रहते हैं। शनिवार शाम को दिल्ली से बड़े भाई राकेश की तेहरवीं संस्कार में शामिल होने के लिए वह बिल्टीगढ़ स्थित आवास पर आए थे। वह दिल्ली में चालक था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि बिल्टीगढ़ स्थित मकान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक का भाई पत्नी व साले पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पत्नी हिरासत में ली, साले को पीटा
मक्खनपुर। प्रवेश की मौत के बाद मृतक के भाई राजेश सहित अन्य परिजन बिल्टीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पत्नी, साले विक्रम उर्फ कुलदीप पर हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। इससे साला विक्रम घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलते थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया। घायल विक्रम को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा है।