फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhagnagri will shine with Rs 30 crore

30 करोड़ रुपये से चमकेगी सुहागनगरी

Thu, 23 Sep 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Suhagnagri will shine with Rs 30 crore
रफ़रोजाबाद ! नगर निगम फिरोजाबाद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 15वें वित्त के तहत शासन से मिली 30 करोड़ रुपये की धनराशि से शहर को चमकाया जाएगा। शहर की कच्ची गलियों का निर्माण कराया जाएगा। गलियों और सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अक्तूबर माह में होने वाली बोर्ड की बैठक के बाद विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में शामिल हुई 13 ग्राम पंचायतों की अधिकत्तर गलियां कच्ची हैं। यहां पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव है। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत हो रही है। अब्बास नगर, ऊर्दूनगर, ठारपूटा, नगला विश्नू और अन्य क्षेत्रों से लोग गलियों के निर्माण की मांग के लिए नगर निगम से कई बार मांग कर चुके हैं। इसी के चलते नगर निगम ने कच्ची गलियों के निर्माण को पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि शहर के विकास के लिए शासन की ओर से 15वें वित्त के तहत करीब 30 करोड़ रुपये नगर निगम को दिए गए है। बजट आने के साथ ही अवर अभियंताओं से प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया है। विकास कार्यों को लेकर पांच सिंतबर को बोर्ड की बैठक होनी थी। लेकिन डेंगू और वारयल फीवर के कारण बैठक निस्तर करने के साथ ही आगे बढ़ा दी गई है। कुछ प्रस्ताव तैयार हो गए है तो कुछ प्रस्तावों को तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार होने के साथ ही अक्तूबर माह में बोर्ड की बैठक बुलाकर विकास कार्यों को पास कराया जाएगा। ताकि शहर का विकास होने के साथ ही कच्ची गलियों का निर्माण कराया जा सके। गलियों के निर्माण के बाद क्षेत्रीय लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed