फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhag Nagari red bracelet on the wrist of Suhaginon Knkegi

सुहागिनों की कलाई पर खनकेगी सुहाग नगरी की लाल चूड़ी 

Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Suhag Nagari red bracelet on the wrist of Suhaginon Knkegi
करवाचौथ के नजदीक आते ही चूड़ियों की मांग बढ़ गई है
 करवाचौथ पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक सुहागिनों की कलाई पर फीरोजाबाद की लाल चूड़ियां खनकेंगी। देश के विभिन्न राज्यों में सुहागनगरी से चूड़ियां बिक्री के लिए गई हैं। बाजार में इस बार आकर्षक गिफ्ट पैक उतारे गए हैं। कांच की चूड़ियों के साथ आकर्षक कड़ों की बंपर डिमांड है। इस बार करवाचौथ पर चूड़ी का बाजार पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। 
विज्ञापन

19 अक्तूबर को पूरे देश में करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखने के साथ सोलह शृंगार भी करती हैं। इस शृंगार में फीरोजाबाद की लाल चूड़ी भी शामिल होगी। यहां से लाल चूड़ियां देश के लगभग सभी राज्यों में गई हैं। नवरात्र पर पश्चिम बंगाल में चूड़ियों की बंपर मांग रही। दशहरा में बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कई राज्यों में सुहाग नगरी की चूड़ियों की बंपर सेल हुई। अब करवाचौथ और दीपावली पर सुहाग नगरी की कांच चूड़ियां सुहागिनों की कलाई की शोभा बनेंगी। 
विज्ञापन

चूड़ी निर्माता इकाई के संचालक रवींद्र गर्ग ने कहा कि रक्षाबंधन से दीपावली तक चूड़ी बजार उठान पर रहता है। करवाचौथ पर देश के हर राज्य में लाल चूड़ी की मांग होती है। अधिकांश कारखानों में इन दिनों में लाल चूड़ी अधिक बनाई जाती है। चूड़ी व्यापारी अनुराग गर्ग का कहना है कि करवाचौथ पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लाल चूड़ी की मांग सबसे अधिक है। महीनों पहले से ही आर्डर बुक करा दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाचौथ पर बिक जाते हैं पचास लाख से अधिक तोड़े 
कारखानों से सादा चूड़ी (कच्चा माल) के पचास लाख से अधिक चूड़ी के तोड़े खप जाते हैं। लगभग 150 कारखानों में चूड़ी बनती है। एक तोड़े में 12 दर्जन चूड़ियां होती हैं और यहां एक दर्जन 24 चूड़ी का होता है। सादा चूड़ी पर डिजाइन आदि कर गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं। इन गिफ्ट पैकों की कीमत डेढ़ सौ रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक है। करव चौथ पर चूड़ी का कारोबार पचास करोड़ के अधिक हो जाता है।  


जरकिन नग लगे चूड़ी के सेटों की डिमांड अधिक 
चूड़ी के थोक विक्रेता नीरज जैन बताते हैं कि इस बार बाजार में जरकिन और नग लगी लाल चूड़ी के सेट की मांग अधिक है। कांच के कड़े और लाल चूड़ी मिला कर तैयार किए गए गिफ्ट पैक काफी बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed