फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sugandh Dashami festival celebrated with faith

आस्था के साथ मनाया गया सुगंधदशमी पर्व

Thu, 16 Sep 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sugandh Dashami festival celebrated with faith
रफ़रोजाबाद ! सुगंध दशमी पर नसिया जी जैन मंदिर में धूप चढ़ाती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन सुगंधदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर में लोग मंदिरों में धूप खेवने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धूप खेवकर अपने कर्मों की निर्जरा की। इसी क्रम में श्रद्धालुओं ने शहर के सभी मंदिरों की वंदना की।
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व के बीच बृहस्पतिवार को सुगंधदशमी मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सुगंधदशमी पर उपवास रखा और सुबह नित्य नियम पूजा अर्चना की। इसके बाद दोपहर में परिवार एवं दोस्तों के साथ श्रद्धालु मंदिरों में धूप खेवने पहुंचे।
विज्ञापन

युवा टोलियां बनाकर शहर के जैन मंदिरों की वंदना के लिए गए। मंत्रोच्चारण के बाद अग्नि के समक्ष धूप चढ़ाई। शहर के चंद्रप्रभु मंदिर, छदामीलाल जैन मंदिर, नसियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अट्टावाला जैन मंदिर, घेरखोखल मंदिर, बड़ा मोहल्ला स्थित अजितनाथ जिनालय, गांधी नगर स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्लभता से मिलता है मनुष्य जन्म: विवेक सागर
नसियाजी मंदिर में जैन आचार्य श्री 108 विवेक सागर महाराज ने कहा क मनुष्य पर्याय बड़ी ही दुर्लभता से मिलता है। हालांकि हम विषय भोगों में फंसकर इसे बड़ी ही सुलभता से गवां देते है। आचार्यश्री ने कहा कि सच्चे योगी का तप अपने हित के लिए होता है। जीवन में तप द्वारा ही मन और चित्त पर अंकुश किया जा सकता है। छदामीलाल जैन मंदिर में जैन मुनिश्री सुरत्न सागर महाराज और चंद्रप्रभु मंदिर में ब्रह्मचारी अन्नू भैयाजी ने प्रवचन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed