{"_id":"5edbcd068ebc3e08ed24765d","slug":"sucide-firozabad-news-agr4450261127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव घाघऊ कलां में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जसराना के गांव घाघऊ कलां निवासी युवक रंजीत उर्फ भोले (20) पुत्र लोकेंद्र सिंह मुंबई में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह मुंबई से अपने घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम रंजीत घर से निकल आया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह खेतों में शौच करने गए लोगों को रंजीत का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया युवक कुछ समय पूर्व एक युवती को भगाकर ले गया था। युवती के परिजनों ने दोनों को ढूंढकर युवती की कहीं और शादी करा दी थी। इससे क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
जेब में मिला सुसाइड नोट
जसराना। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में युवती से प्यार का जिक्र है। इसमें पहले युवती के परिजनों द्वारा युवती को परेशान करने एवं बाद में उसे भगाकर ले जाने का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में युवती के चार माह के गर्भ को गिराने का भी जिक्र किया गया है। युवती की दूसरी जगह शादी होने से उसने मानसिक रूप से परेशान होने की भी बात कही।