फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sub-Inspector missing in bribery case; court sends personal assistant to jail.

Firozabad News: रिश्वत के मामले में दरोगा लापता, निजी सहायक को कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 03 Jul 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector missing in bribery case; court sends personal assistant to jail.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाने में तैनात दरोगा सौरभ गौतम (निवासी बुलंदशहर) एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पकड़ में नहीं आ सका। वहीं, टीम ने पकड़े गए दरोगा के निजी सहायक नितिश बैजल निवासी कटरा मोहल्ला, शिकोहाबाद को आगरा स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में बृहस्पतिवार देर रात थाना उत्तर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी शिकायतकर्ता गौरव कश्यप और उनके परिजन के खिलाफ उनकी पत्नी साधना ने अक्टूबर 2025 में शिकोहाबाद थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच दरोगा सौरभ गौतम कर रहा था। 16 जून 2026 को दरोगा ने गौरव के घर पहुंचकर धमकी दी कि यदि एक लाख रुपये नहीं दिए, तो वह पूरे परिवार के खिलाफ चार्जशीट लगा देगा। 30 जून को फिरोजाबाद कोर्ट परिसर में हुई मुलाकात के दौरान मिन्नतें करने पर दरोगा 50 हजार रुपये में परिजनों के नाम बाहर करने पर राजी हो गया। रिश्वत देने के बजाय गौरव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन आगरा इकाई से कर दी। 1 जुलाई को इंस्पेक्टर संजय राय की गोपनीय जांच में शिकायत सही पाई गई। 2 जुलाई को रिश्वत की रकम देने के दौरान दरोगा और एंटी करप्शन टीम के बीच दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शह-मात का खेल चला। दरोगा ने शातिर तरीके से पहले गौरव को दोपहर 12:07 बजे जैन मंदिर बुलाया, फिर 1:23 बजे कोर्ट परिसर आने को कहा। दोपहर 3:08 बजे व्यस्तता का बहाना बनाने के बाद आखिरकार शाम 3:40 बजे उसने पैंतरा बदला और गौरव को पुलिस लाइन से आगे विजयपुरा तिराहे (मटसेना रोड) पर पहुंचने को कहा। दरोगा खुद सामने न आकर कचहरी गेट से अपने निजी सहायक नितिश बैजल को अपनी अपाचे बाइक देकर पैसे लेने भेज दिया। विजयपुरा तिराहे पर जैसे ही नितिश ने केमिकल लगे 50 हजार रुपये हाथ में थामे, प्रभारी निरीक्षक कल्पना गौतम के नेतृत्व में मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। भनक लगते ही दरोगा मौके से भाग निकला। पूछताछ में नितिश ने कुबूल किया कि वह दरोगा के कहने पर ही पैसों के लेन-देन और उगाही का काम संभालता था। पुलिस ने मौके से दरोगा की अपाचे बाइक बरामद कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed