{"_id":"58dd13a94f1c1b380763db14","slug":"sub-inspector-and-soldier-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिरीक्षक और सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिरीक्षक और सिपाही निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते एसएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अजय कुमार ने गुरुवार दोपहर पुलिस फोर्स के साथ शहर और मक्खनपुर थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। रसूलपुर थाने में तैनात एचसीपी को निलंबित कर दिया। वहीं नालबंद पुलिस चौकी की सफाई व्यवस्था को देखकर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस चौकी जिला अस्पताल में फोर्स की संख्या में इजाफा करते हुए चार सिपाही और एक उपनिरीक्षक को तैनात किया। वहीं टूंडला थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को भी निलंबित कर दिया।
टूंडला पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार टूंडला चौराहे पहुंचे। यहां ओवरब्रिज के नीचे खड़े युवकों से पूछताछ की और वहां से भगा दिया। दोपहर करीब ढाई बजे एसएसपी फोर्स के साथ सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस चौकी की सफाई व्यवस्था को देखकर एचसीपी चरन सिंह और सिपाही देवेंद्र से फोर्स के बारे में जानकारी की। दो सिपाहियों की तैनाती होने पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए चार सिपाही और एक उपनिरीक्षक की तैनाती करने के आदेश दिए। सदर बाजार से लेकर नालबंद पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटवाकर सड़क पर खड़े ठेल वालों को फुटपाथ पर खड़े होने के निर्देश दिए। नालबंद चौकी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के बारे में उपनिरीक्षक से बात की। रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित डाक बंगाला के सामने विवादित भूमि की रखवाली कर रहे एचसीपी विजेंद्र सिंह को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। कस्बा मक्खनपुर का निरीक्षण कर पाइनियर चौराहे पर बैरियर लगाकर 24 घंटे चेकिंग के निर्देश जारी किए। वहीं टूंडला थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश शर्मा को मोहम्मदाबाद में मंदिर को लेकर हुए विवाद में दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि मंदिर के विवाद की जानकारी हलका प्रभारी मुकेश शर्मा को पूर्व में थी लेकिन उन्होंने समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण रहा कि पुन: विवाद हुआ। एसएसपी ने शहर में निरीक्षण करने के साथ ही सदर बाजार से नालबंद तक का अतिक्रमण स्वयं हटवया लेकिन थानेदारों को इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी।