{"_id":"69446904e37649223e0fe002","slug":"students-were-made-aware-of-the-issue-at-government-high-school-dabrai-firozabad-news-c-169-1-mt11005-163302-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राजकीय हाईस्कूल दबरई में विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राजकीय हाईस्कूल दबरई में विद्यार्थियों को किया जागरूक
Fri, 19 Dec 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑपरेशन जागृति’ फेस 5 के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दबरई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डेढ़ सौ से अधिक छात्र–छात्राओं ने सहभागिता की। अभियान के माध्यम से युवाओं को सामाजिक, मानसिक और कानूनी रूप से जागरूक किया गया।
एसपी सिटी रविशंकर ने छात्र–छात्राओं से कहा कि प्रेम प्रसंग के मामलों में जल्दबाज़ी या बिना परिपक्वता के उठाया गया कदम कई बार गंभीर परिणाम लेकर आता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में घर छोड़ने जैसा कदम न उठाएं। उन्होंने छात्र–छात्राओं को आत्मसंयम, संवाद और धैर्य का महत्व समझाते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से संभव है। विद्यालय के प्रधानाचार्य यतेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी , पुलिस विभाग से निधि , रुचिका , कामना ,कोमल, प्रिंस चौधरी , शमशाद खान, शिक्षक प्रीती,पूनम और दिग्विजय भी उपस्थित रहे।