फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students scientific approach in daily life: Dr. Nita

छात्राएं दैनिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाए: डा. नीता

Tue, 19 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students scientific approach in daily life: Dr. Nita
बीडीएम म्यू. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय की छात्राओं ने चार्ट एवं माडल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रसायन विभाग की प्रवक्ता डा. संजीव मिश्रा, गणित विभाग के प्रवक्ता डा. विमल कुमार यादव, भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता ज्योति शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने विविध मॉडल प्रस्तुत किए।  गणित में त्रिकोणमिति के मान, गणित के सूत्र, भौतिक विज्ञान में वात्या भट्टी, अर्द्ध चालक डाओड एवं रेक्टीफायर, राकेट, इलेक्ट्रान गन, इंजन, लेजर किरणें, रसायन विज्ञान में अमोनिया से संबंधित समीकरण, इथाइल ब्रोमाइड की रायायनिक क्रिया, ट्राई हाइड्रिक एल्कोहल आदि एवं कंप्यूटर विज्ञान में ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्क टोपोलॉजी आदि विषयों पर छात्राओं ने आकर्षक चार्ट व माडल बताकर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में मॉडल निरीक्षण कार्यक्रम अध्यक्ष और प्राचार्या डा. नीता, डा. विनीता डा. शैल वर्मा, डा. सीमा जैन तथा दर्र्शना कुमारी ने किया। डा. नीता ने छात्राओं को संबोधित करते हुुुुए कहा कि विज्ञान के नियम सार्वभौमिक एवं शाश्वत होते हैं। छात्राओं को अपने दैनिक जीवन के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिये। गणित में प्रथम स्थान प्रियंका शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष, भौतिक विज्ञान में प्रथम स्थान अनामिका बीएससी द्वितीय वर्ष, रसायन विज्ञान में प्रथम स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा भारती ने प्राप्त किया। कंप्यूटर विज्ञान में प्रथम स्थान अंजलि यादव बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। लैब असिस्टेंट शिवनंदन ने सभी कार्यों में सहयोग प्रदान किया।
फोटो परिचय-एक छात्रा से मांडल के संबंध में जानकारी लेती प्राचार्या डा. नीता सक्सेना। फोटो संख्या पी-103
चार्ट व मांडल बनाने वाली छात्राओं के साथ प्राचार्या डा. नीता सक्सेना। फोटो संख्या पी-104
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed