{"_id":"654146837438b8eb7d017e87","slug":"strike-of-wood-market-shopkeepers-continues-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-8620-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: काठ बाजार के दुकानदारों का जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: काठ बाजार के दुकानदारों का जारी रहा धरना
Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। काठ बाजार के दुकानदारों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर बाजार बंद करके काठ बाजार में मंगलवार को भी धरना दिया। धरनास्थल पर भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर तक दुकानदारों की वेदना नहीं सुनी तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं घटना के काफी समय बीतने के बाद व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जागरूक हुए व्यापार मंडल ने कहा कि हमारे दुकानदार भाइयों को न्याय नहीं मिला तो इस बार वह दिवाली नहीं मनाएंगे। काठ बाजार में आग लगने से 56 दुकानों के जलने के बाद दुकानदार पक्की दुकानों के निर्माण की अनुमति दिए जाने, आर्थिक सहायता के साथ घटना की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सुबह से काठ बाजार में धरना देना शुरू कर दिया। शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे दुकानदारों के धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने एक साथ 56 दुकानदारों की दुकानों के जलने पर चिंता जाहिर की। साफ कहा 8 नवंबर तक जिला प्रशासन को समय दिया है। वह दुकानदारों की बात सुनकर उनकी समस्या का हल कराएं। अन्यथा 9 नवंबर से जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसमें जिले सहित दूसरे जिलों से कार्यकर्ता आएंगे।
उनके साथ व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी, सुनील अग्रवाल, कौशल किशोर, रामलीला बाजार समिति के अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति शामिल थे। वहीं जनता उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि काठ बाजार के दुकानदारों को समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन को इन लोगों की जल्द से जल्द मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अशोक श्रोति, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उनके साथ व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी, सुनील अग्रवाल, कौशल किशोर, रामलीला बाजार समिति के अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति शामिल थे। वहीं जनता उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि काठ बाजार के दुकानदारों को समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन को इन लोगों की जल्द से जल्द मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अशोक श्रोति, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन