{"_id":"60f070128ebc3ed65e785bbc","slug":"strike-demonstration-and-effigy-burning-in-labor-settlements-on-the-second-day-too-firozabad-news-agr499886498","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी श्रमिक बस्तियों में धरना,प्रदर्शन व पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी श्रमिक बस्तियों में धरना,प्रदर्शन व पुतला दहन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नई दरों से मेहनताना मांग रहे चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने करीब 20 से अधिक कारखानों में कामकाज ठप रखकर कार्य बहिष्कार किया। श्रमिक बस्तियों में धरना प्रदर्शन, हंगामे के कारण तनावपूर्ण स्थिति रही। दूसरे दिन भी चार जगहों पर सदर विधायक के पुतले फूंककर श्रमिकों ने आक्रोश जताया।
फिरोजाबाद की श्रमिक बस्तियों में चूड़ी जुड़ाई की नई दरों से पूरा मेहनताना न मिलने के कारण पिछले दस दिनों से माहौल गर्म है। श्रमिकों की मांग हैं कि कारखानेदार उन्हें शासनादेश के मुताबिक प्रति सैकड़ा सौ तोड़ा पर तीन हजार रुपये मेहनताना एवं 14 तोड़ा जुड़ाई पर एक लीटर केरोसिन दें लेकिन ज्यादातर कारखानेदार शासनादेश के मुताबिक मेहनताना देने से बच रहे हैं। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को न्यू रामगढ़ और करबला में जोरदार हंगामा और नारेबाजी के बीच विधायक सदर मनीष असीजा का पुतला बना कर प्रतीकात्मक अर्थी निकालने के बाद उसे दहन किया। वहीं दूसरी ओर मुरली नगर, झलकारी नगर एवं एलान नगर में भी विधायक सदर व श्रम विभाग के विरोध में महिला व पुरुष जुड़ाई कामगारों ने धरना प्रदर्शन, नारेबाजी की। श्रमिकों की हड़ताल से बृहस्पतिवार को 20 से अधिक कारखानों में काम बंद रहा। डीएम चंद्रविजय सिंह के निर्देश पर कारखानों की जांच करने के लिए एएलसी और जिला प्रशासन की टीमों ने कई कारखानों में गई। वहां पर कारखानेदारों और श्रमिकों में तालमेल बैठाने की कोशिश की गई।
जिला प्रशासन ने श्रम विभाग के अफसरों संग की बैठक
अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव के कक्ष में उप श्रमायुक्त आगरा मंडल धर्मेंद्र सिंह, सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार ने द ग्लास सिडिंकेट के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग एवं ललितेश जैन आदि की बैठक हुई। बैठक के दौरान चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
जुड़ाई श्रमिकों के बीच पहुंचे सदर विधायक
बृहस्पतिवार को सदर विधायक मनीष असीजा व एसडीएम सदर एलान नगर पहुंचे। दोनों ने तीन दिन से धरना प्रदर्शन पर बैठे महिला-पुरूष जुड़ाई कामगारों को समझाने की कोशिश की। कुछ श्रमिकों ने श्रमिक नेता रामदास मानव पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की बात भी कही। सदर विधायक ने कहा कि श्रमिकों को पूरा मेहनताना मिले, इसके लिए शासनादेश लाया गया है लेकिन कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने के लिए राजनीति कर रहे है।
नई दरों से कराया जुुड़ाई का भुगतान
एएलसी एके सिंह, एसडीएम जसराना एस. राजीव ग्लास, लिबर्टी ग्लास, संतोष ग्लास पर पहुंचे। मौके पर सौ अधिक जुड़ाई श्रमिकों को प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर 3000 हजार रुपये का मेहनताना व 14 तोड़ा जुड़ाई पर एक लीटर केरोसिन दिलाया।
छह मई 2021 को जारी शासनादेश के अनुसार जुड़ाई श्रमिकों को प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर तीन हजार का मेहनताना दिलाने को प्रतिबद्ध हैं। जो सेवायोजक निर्धारित मेहनताना देने में कोताही करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन की टीम भी स्थिति सामान्य हो जाने तक इसकी खुद निगरानी करेगी।
चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी, फिरोजाबाद