फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Strict policy on import of glass items from China and Turkey

Firozabad News: चीन और तुर्किये से कांच आइटमों के आयात पर बने सख्त नीति

Fri, 09 Jan 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Strict policy on import of glass items from China and Turkey
- कांच उद्यमियों-निर्यातकों ने डीजीएफटी विभाग को भेजा मांग पत्र
विज्ञापन

फिरोजाबाद। तुर्किये, चीन और वियतनाम से आयतित कांच उत्पादों को सख्त नियमों के दायरे में लाने की दरकार है। शहर के कांच निर्यातकों ने डीजीएफटी दिल्ली को भेजे पत्र में यह बात कही है। कांच उद्यमियों व निर्यातकों के अनुसार सस्ती दर वाले विदेशी कांच आइटम देश के घरेलू बाजारों में पकड़ मजबूत कर रहे हैं।
विदेशों से महंगी दर पर आयतित सोडा एस, तकनीकी संसाधनों के अभाव में फिरोजाबाद के परंपरागत व निर्यात योग्य कांच आइटमों की लागत ज्यादा होती है। यही कारण है कि चीन,टर्की,वियनतनाम जैसे देशों आयतित अपेक्षाकृत सस्ती दर वाले आइटम देश के घरेलू बाजारों में पकड़ बना रहे हैं। इस संबंध में शहर के कांच निर्यातकों व उद्यमियों ने डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड दिल्ली को पत्र लिखा है। उद्यमियों ने अपने पत्र में विदेशों से आयतित कांच आइटमों की बेरोक टोक आवाजाही पर अंकुश लगाने को दीर्घकालीन नीति तय करने की गुहार लगाई है। निर्यात एसोसिएशन के राजेंद्र गुप्ता,सरवर हुसैन द्वारा भेजे पत्र में कांच पैकेजिंग आइटम पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी की भरपाई को अनुदानित योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


झाड़-फानूस और घरेलू प्रयोग के आइटमों का आयात बढ़ा
कांच कारोबारी संजय चतुर्वेदी,देवेद्र तिवारी आदि के अनुसार बीते तीन-चार साल में शहर के अधिकांश कांच शोरूम पर अब टर्की और वियतनाम से आयतित कांच के ग्लास,डिनर सैट,बाउल सैट आदि आइटम बहुतायत में दिख रहे हैं। जबकि चीन आयतित सस्ती दर वाले झाड़-फानूस की वजह से स्थानीय शहर का कांच कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदेशों से आयतित माल के संबंध में उद्यमियों का मांग पत्र शासन को भेजा जाएगा। उद्यमियों की मांग के संंबंध में शासन स्तर से ही समुचित निर्णय लिया जाना है। - संध्या यादव उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed