फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Street lights will be installed in new areas before Diwali

Firozabad News: दिवाली से पहले नई आबादी में लगेगी स्ट्रीट लाइटें

Mon, 14 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed in new areas before Diwali
फिरोजाबाद। नई आबादी की गलियों में अंधेरा होगा। कार्यदायी संस्था द्वारा स्ट्रीट लाइटों की आपूर्ति का काम शुरू कर दिया है। संस्था ने निगम को 200 स्ट्रीट लाइटों की आपूर्ति की है। इन सभी स्ट्रीट लाइटों को नई आबादी क्षेत्र के वंचित इलाकों में प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के लिए लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा नई आबादी क्षेत्र के वंचित इलाकों में प्रकाश व्यवस्था के लिए आगरा की फर्म मैसर्स बीपी इलेक्ट्रॉनिक्स को 1012 स्ट्रीट लाइट आपूर्ति का ठेका दिया था। करीब पांच माह पूर्व जारी टेंडर के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा स्ट्रीट लाइटों की आपूर्ति में हीलाहवाली की जा रही थी। लापरवाही के चलते नगर निगम द्वारा बीते आठ अक्तूबर को कार्यदायी संस्था बीपी इलेक्ट्रॉनिक्स को ब्लैक लिस्टेड किए जाने को नोटिस जारी किया था। वहीं निगम की सख्ती के बाद कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने 11 अक्तूबर को निगम को 200 लाइटों की आपूर्ति कर दी। एक्सईएन आशीष शुक्ल के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा आपूर्ति की गईं स्ट्रीट लाइटों को वंचित क्षेत्रों खास तौर पर नई आबादी के संवेदनशील इलाकों में लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed