{"_id":"6a1b2e0837951b32e405e7a2","slug":"storm-and-rain-wreak-havoc-trees-and-poles-topple-power-supply-disrupted-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-176090-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ और पोल गिरे, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ और पोल गिरे, बिजली आपूर्ति ठप
Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खैरगढ़ क्षेत्र में आंधी के कारण टूटा बिजली का पोल। संवाद
- फोटो : खैरगढ़ क्षेत्र में आंधी के कारण टूटा बिजली का पोल। संवाद
फिरोजाबाद। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बृहस्पतिवार रात के बाद शुक्रवार को भी देर शाम गरज-चमक के साथ आई आंधी और बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जमकर तबाही मचाई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई मुख्य मार्गों पर पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए, जिससे कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। पोल टूटने और तार टूटने की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को खासी राहत मिली है।
शुक्रवार देर शाम आई आंधी के कारण शहर के सुभाष तिराहे के आस-पास लगे कई भारी-भरकम होर्डिंग्स और बैनर उखड़कर जमीन पर आ गिरे। इंडस्ट्रियल एरिया में कई फैक्ट्रियों और मकानों के टिनशेड उड़ने की खबरें हैं, जबकि ओझा नगर के पास बिजली का एक खंभा पूरी तरह झुक गया।
ग्रामीण अंचल में खैरगढ़ क्षेत्र के नगला हिम्मत, कस्बा खैरगढ़ और ग्राम जखारा आदि में भारी पेड़ बिजली के चालू तारों पर गिर गए, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, नारखी क्षेत्र में बड़ागांव से गौंछ जाने वाले मार्ग पर बिजली के पोल और पेड़ टूटने के कारण रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। विद्युत विभाग की टीमें कड़कड़ाती बिजली के बीच लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं। इसके उलट, फरिहा और एका क्षेत्र में आंधी-बारिश का आंशिक असर रहा, जिससे वहां का मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
फसलों को संजीवनी: किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही बारिश
बदला हुआ मौसम और यह बारिश आम जनमानस के साथ-साथ किसानों के लिए भी वरदान साबित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश से अगेती मक्का की फसल बोने वाले किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, क्योंकि अब उन्हें फसल की महंगी सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा उड़द, मूंग और हरी सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है।
डीएम ने सभी एसडीएम से मांगी नुकसान की तत्काल रिपोर्ट
आंधी और बारिश के कारण हुए नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के लेखपालों को तुरंत फील्ड में उतारें। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण अंचलों में यदि किसी की झोपड़ी उड़ी है, फसल नष्ट हुई है या मकान गिरने से कोई व्यक्ति घायल हुआ है, तो उसकी विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तत्काल जिला मुख्यालय भेजी जाए, ताकि प्रभावितों को समय से आर्थिक सहायता दी जा सके और शासन को भी रिपोर्ट भेजी जा सके।
टूंडला में भी नुकसान
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव नगला बलिया में आंधी बारिश में पूर्व प्रधान सुखवीर सिंह के पशुबाड़े व ट्रैक्टर शेड ध्वस्त हो गया। घटना में एक पड़िया घायल हो गई। आंधी का कहर ऐसा था, पशुओं के ऊपर पड़ी सीमेंट शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया।